Search Recipe By Name

SHARBAT- E -AJAM

शाही गुलाब खस चंदन का शर्बत-ए-आज़म
फ्रेंड्स,
तपती गर्मी में जब गला सुख रहा हो और पसीने छूट रहे हो और थकान हो रही हो तो खुद को तरोताजा करने के लिए पूरी तरह से हर्बल आयुर्वेदिक पद्दति से तैयार बिना कलर केमिकल के शुद्ध गुलाब खस और चंदन पुदीने के शर्बत का प्रयोग करे और मिनटों में गर्मी को छूमंतर करें।
ये शर्बत शरीर के लिए शीतल,घमोरियों,डिहाइड्रेशन ,लू इत्यादि से बचाव में सहायक है और इसकी नेचुरल मदहोश करने वाली खुशबु सबको इसका कायल बना देगी।
सामग्री-
ताजा गुलाब के फूल की पत्तियां 150 ग्राम
खस की घास 50 ग्राम
चंदन लकड़ी का बुरादा या छिलके 50 ग्राम
पुदीने की पत्तियां 50 ग्राम
पिपरमेंट -1 ग्राम
मिश्री-750 ग्राम
रात को अलग अलग प्याले में गुलाब ,खस की घास,चंदन लकड़ी के छिलके को भिगोकर रख दे।
सुबह सभी सामग्री को एक साथ बड़े बर्तन में उसी पानी के साथ उबलने के लिए रख दे।साथ में पुदीने की पत्तियों को छोटे टुकड़ों में काट कर 15 मिनट तक ढक्कन लगा कर  उबलने दे ।
लगभग 15 मिनट बाद जब सभी सामग्री का रंग हल्का हो जाये और उनका सब सत्व पानी में आजये तब बन्द करदे।
फिर कपड़े से छानकर 750 ग्राम मिश्री के साथ इस सत्व को चाशनी बनाने के लिए फिर से उबाले।
गाढ़ा होने तक एक तार की चाशनी बन जाये तब गैस बंद कर दे।
ठंडा होने पर 1 ग्राम पिपरमेन्ट डाल कर कपड़े से छान कर कांच की बोतल या जार में डाल दे।
जब भी पीने का मन करे तो एक चौथाई शर्बत और तीन चौथाई ठंडा पानी और बर्फ डालकर   सेवन करें।
आप ठंडे दूध के साथ मिलाकर मिल्कशेक भी बना सकती है।
आप चाहे तो पुदीने की ताजा पत्तियों से सजाकर ठंडे ठंडे कूल कूल शर्बत ए आज़म  का स्वाद और ज्यादा बढ़ा भी सकती है।
याद रखे कि मैंने किसी भी तरह के केमिकल ,एसेंस और कलर का प्रयोग नहीं किया है क्योंकि ये शरीर के लिए हानिकारक है।
तो आज से बाज़ार के कलर एसेंस वाले शर्बत को ना कहे और स्वयं ही शुद्धता से तैयार करे।

WELCOME TO PRITAMS KITCHEN BY PRITAM MEHTA KOTHARI
For more delicious and healthy recipe please visit my food blog link given below:

https://pritamskitchen.blogspot.com








CLUB SANDWICH

CLUB SANDWICH
HI FRIENDS
बच्चों और बड़ो का पसन्दीदा
मिनटो में तैयार होने वाला
सामग्री-
6 ब्रेड स्लाइस
आलू का मसाला
हरी चटनी
टमाटो सॉस
बटर
सेंडवीच मसाला
चीज
मेयोनीज
प्याज़ स्लाइस
कैप्सिकम स्लाइस
खीरा की स्लाइस

विधि-ब्रेड की किनारे काट ले।( मैंने व्हाइट ब्रेड ली आप चाहे तो ब्राउन ब्रेड भी काम में ले सकते हैं।) 1 ब्रेड स्लाइस पर हरी चटनी लगाये।फिर उस पर आलू का मसाला लगाये।अब एक ब्रेड बटर लगाकर आलू मसाले पर रख दे।
अब  इसी पर प्याज़ , कैप्सिकम व् खीरा की स्लाइस रखे। सेंडवीच मसाला छिडके। अब मेयोंनिज डाल दे ।अब ब्रेड पे टमाटो सॉस लगाकर रख दे। ऐसे 3 ब्रेड से सेंडव्हिच तैयार करके ग्रिल सेन्डविच मेकर में सेक ले।
ऊपर से चीज किस कर डाल दे व् कुटी लाल मिर्च डाल दे हरी चटनी व् सॉस के साथ आनंद ले

WELCOME TO PRITAMS KITCHEN BY PRITAM MEHTA KOTHARI
For more delicious and healthy recipe please visit my food blog link given below:

https://pritamskitchen.blogspot.com



FLOWER CAKE

Flower cake💐🎂
Hi friends
कैसे है आप सब
कभी कभी हम केक तो बना लेते हैं पर आइसिंग नही कर पाते तो क्यू नही बिना आइसिंग के ही केक को सूंदर बना देते है।
💐🎂तो बनाते है फ्लावर केक जो दिखने में सूंदर लगता है  और खाने में बहुत ही टेस्टी और स्पंजी
सामग्री-
1कप वेनिला केक प्रि मिक्स
1 कप चॉकलेट प्रि मिक्स
4 tbs बटर (पिगला हुआ )
दूध

विधि- 1 बाउल में  वेनिला केक मिक्स , बटर और दूध डालकर पेस्ट बना ले।
1 बाउल में चॉकलेट मिक्स ,बटर व् दूध मिलाकर  पेस्ट बना ले।
अब केक टिन को ग्रीस  करे ।पहले चम्मच की सहायता से थोडा सा वेनिला डाले फिर उसके बीच में चॉकलेट  डाले ।फिर उसके बीच में वेनिला और फिर चॉकलेट डाले।   अब टिन को धीरे से हिलाकर सेट कर ले।
अब चम्मच की पिछली साइड से बाहर से अंदर की तरफ लाते हुए फ्लावर की डिज़ाइन बना ले। 30 से 35 मिनट कुकर में नमक डालकर ऊपर  केक टिन रखकर  बेक  करे।

WELCOME TO PRITAMS KITCHEN BY PRITAM MEHTA KOTHARI
For more delicious and healthy recipe please visit my food blog link given below:

https://pritamskitchen.blogspot.com

MANCHURIAN

🍯 मंचूरियन
🍯manchurian
Hi friends.....
खाने के पहले कुछ स्टार्टर हो जाये... 🍜🍝🍛
होटल में नही घर पर
वो भी बहुत ही आसान तरीके से ....
इस बहाने ढेर सारी सब्जिया भी बच्चों को खिला पाएंगे
खाने में बिलकुल होटल जैसा टेस्ट
तो अब बच्चे ना नही  हा कहेंगे
चलिए बनाते है टेस्टी यम्मी मंचूरियन

.🍜🍝🍛🍚

सामग्री-
1 पत्ता गोभी
1शिमला मिर्च
2प्याज़
1-2 हरी मिर्च
स्प्रिंग ओनियन
काली मिर्च
नमक
2 बड़े  चम्मच कॉर्नफ़्लोर
मंचूरियन मसाला
2 बड़े चम्मच मैदा
टमाटर सॉस
विधि-गोभी को धोकर कदूकस कर ले। शिमला मिर्च को भी बारीक़ काट ले ।हरी मिर्च को बारीक़ काट ले। अब तीनो को मिक्स करके काली मिर्च, नमक, मैदा , थोडा सा कॉर्नफ्लोर मिलाकर   मिक्स कर ले । अब मिक्सचर की छोटी छोटी बोल बना ले। अब तेल गरम करके बॉल को सुनहरी होने तक मध्य्म आँच पर तल ले।
अब एक कड़ाही में थोडा तेल गर्म करे। उसमे बारीक़ कटा प्याज़, बारीक़ कटी शिमला मिर्च, बारीक़ कटी पत्ता गोभी डालकर तेज आँच पर पकाये। कॉर्नफ्लोर और मंचूरियन मसाले में 1 कप पानी मिलाकर कड़ाही में डाल दे। आँच धीमी कर दे। टमाटो सॉस मिला दे। काली मिर्च मिलाये।
अच्छे से हिलाकर मिक्स करे
अब प्लेट में डालकर ऊपर से स्प्रिंग ओनियन से सजाये
आपके मंचूरियन खाने को तैयार है🍯🍜

WELCOME TO PRITAMS KITCHEN BY PRITAM MEHTA KOTHARI
For more delicious and healthy recipe please visit my food blog link given below:

https://pritamskitchen.blogspot.com


KESAR PEDA

केशर पेड़ा🍯
HI FRIENDS....
🍱इस बार घर आये मेहमान का घर की बनी मिठाई से स्वागत कीजिये।🍲
प्रसाद का नाम आते ही पेड़ा याद आता है तो आज मैंने पेड़ा बनाया है। जो बहुत ही सॉफ्ट और क्रीमी बना है।
🍲🍲 आइये प्रसाद का पेडा बनाते है।
बहुत की कम समय और बिना मेहनत के...
दूध और मिल्क पाउडर व् ताज़े गुलाब से बना
आप भी  एक बार जरूर ट्राई  करे...
🍯 1 कप दूध और एक कप मिल्क पाउडर  व् केसर को मिक्स करके नॉन स्टिक कड़ाही में धीमी आँच पर रखे।  लगातार चलाते रहे। 5-10 मिनट में ये गाढ़ा हो जाएगा। अब 1 चम्मच घी मिलाये। स्वादनुसार चीनी मिलाये।   1इलायची कूट कर मिलाये। ताजी गुलाब की पत्तियां क्रश करके मिलाये।1-2 मिनट हिलाकर गैस बंद कर दे । मिक्सचर जब ठंडा  हो जाये तो मनचाहे शेप में पेड़े बना लें। बादाम पिस्ता से सजाये।

WELCOME TO PRITAMS KITCHEN BY PRITAM MEHTA KOTHARI
For more delicious and healthy recipe please visit my food blog link given below:

https://pritamskitchen.blogspot.com



COCONUT IDLI

HI FRIENDS.....
COCONUT IDLI......
सामग्री-2 कप चावल,
1/2कप उरद की दाल
ताजे नारियल के लच्छे
काजू के टुकड़े
नमक
सांभर के लिए
1/2 कटोरी तुअर की दाल
2 टमाटर, करी पत्ते , हरी मिर्च, लौकी के छोटे टुकड़े
हरा धनिया, 1 निम्बू का रस
 2 tspलाल मिर्च ,1 tsp हल्दी ,2 tsp सांभर मसाला , धनिया पाउडर, गरम मसाला,मेथी दाना
🍲साउथ इंडिया में जाते ही साउथ इंडियन खाना मिल जाता है इडली, डोसा, वडा.....नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता हैं। वहां की अधिकतर  चीजो में नारियल का प्रयोग होता हैं
 नारियल का प्रयोग सेहत और बालो के लिए बहुत फायदेमंद है।
तो क्यू ना हम बिना साउथ गए ही साउथ इंडियन डिश कोकोनट इडली का मजा ले।
🍲🍲🍲

इडली के लिए-एक बरतन में दाल चावल को 2 घंटे के लिए भिगो दे। अब इसे पीस ले। अब 8-10 घंटे के लिए खमीर उठने के लिए रख दे। अब इडली साँचो को आयल से ग्रीस करे। अब इडली के घोल में 1/4 tsp बेकिंग सोडा मिलाकर साँचो में नीचे नारियल किसा हुआ व साबुत काजू रखकर घोल भर दे।स्टीमर को पानी डालकर गर्म करे। अब इडली के साँचे रखकर 10 मिनट भाप में पका ले। आपकी इडली तैयार है। घी लगाकर सांभर व् नारियल चटनी के साथ परोसे।
🍯🍯🍯🍯🍵🍵
सांभर के लिए - तुअर की दाल को धोकर7 कुकर में 3-4 सिटी लेकर अच्छे से पका ले। अब मथानी से घोट ले।...एक बरतन में आयल गरम करे। राइ,जीरा तड़काये। सुखी लाल मिर्च डाले।करी पत्ता डाले। बारीक़ कटी लौकी डालकर 1 मिनट पकाये अब टमाटर को कद्दूकस करके मिलाये। सभी सूखे मसाले मिलाकर 1 से 2 मिनट पकाये। अब दो कप पानी डालकर उबलने दे। जब पानी में उबाल आ जाए तब दाल मिला दे। 2-3 मिनट और उबाले।नींबू का रस डाल दे। हरा धनिया व् नारियल डालकर परोसें।

WELCOME TO PRITAMS KITCHEN BY PRITAM MEHTA KOTHARI
For more delicious and healthy recipe please visit my food blog link given below:

https://pritamskitchen.blogspot.com



EXPRESSO COLD COFFEE

EXPRESSO COLD COFFEE🍹🍺🍷🍸
नमस्कार दोस्तों.....
जलती चुभती गर्मी का मौसम आया .......
तो क्यू न कुछ ऐसा पिया जाए की गर्मी का एहसास ही न हो। तो चलिए बनाते है
🍹EXPRESSO COFFEE WITH MORE ICE CUBE
इस बार हॉट कॉफ़ी की बजाय कोल्ड कॉफ़ी जरूर ट्राई करें। आपको बहुत पसंद आएगी।

🍹🍸  2 गिलास ठंडा दूध ले। उसमे 2 चम्मच चीनी मिलाये। 1/2 चम्मच कॉफी पाउडर मिला ले। अब मिक्सी के जार में दूध, कॉफी ,चीनी व् बर्फ के 8-10 क्यूब डालकर फेटे। अब 1 चम्मच क्रीम मिलाकर झाग आने तक फेटे।
कॉफी क्वांटिटी में डबल हो जायेगी।
🍻अब गिलास में चॉकलेट सिरप से डिज़ाइन बनाये।
कॉफी भरकर उपर से थोडा सा कॉफी पाउडर डालकर टूथपिक से घूमा ले। एक डिज़ाइन बन जायेगी।
 ठंडी ठंडी कॉफी का आनंद ले।
आप चाहे तो इसमें आइसक्रीम भी डाल सकते हैं।

WELCOME TO PRITAMS KITCHEN BY PRITAM MEHTA KOTHARI
For more delicious and healthy recipe please visit my food blog link given below:

https://pritamskitchen.blogspot.com

DAAL PAKWAN

🍲दाल पकवान ...पपड़ी चाट
जो मन चाहे ....
Hi friends.....
चाट का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ गया ना....तो इंतजार किस बात का...झट से उठाओ और खा लो।

Ye ek spicy aur tasty dish hai
नाम दाल है पर ये दाल नही...😃नाम पकवान पर ये मिठाई नही😃😋😋
पुरे भारत में पसंद  की जाती है। बहुत ही आसानी से बनने वाली...ज्यादा झंझट नही😎
जब मन किया तैयार....
बनाकर 1 महीने तक स्टोर कर सकते है।
दाल के साथ भी ...बिना दाल भी
सामग्री
पकवान के लिए
आटा या मैदा 250 gm
नमक
अजवायन
तलने के लिए तेल
🍲🍲
चने की दाल उबली हुई
मीठी चटनी
हरी चटनी
हरा धनिया
अनार के दाने
चाट मसाला
हरी मिर्च छोकी हुई
बारीक़ कटे टमाटर
बारीक़ कटी प्याज़
बारीक़ भेल वाली सेव
विधि-आटे में नमक  ,अजवायन डालकर टाइट आटा गूँथ ले।
 10 मिनट रखे। 
अब लोई बनाकर रोटी जितना बेल ले।
 काटे की सहायता से छेद कर ले। 
कड़ाही में तेल गरम करके मध्यम आँच पर कड़क होने तक तल ले
ऐसे ही सारे पकवान बना कर रख ले।
अब उबली चने की दाल में नमक व् लाल मिर्च मिलाये। जीरे का तड़का लगा ले। दाल को गाढा रखना है।
अब एक पकवान  लेकर दाल फैलाए। उस पर टमाटर , प्याज़ , हरी मिर्च फैलाये।चाट मसाला डाले।
अब मीठी व् हरी चटनी फैलाये।
हरा धनिया डाले।
बारीक़ सेव डालकर  अनार से सजाये
आपके पकवान तैयार है।
जब झट से बनाना हो तो दाल व् छोकी हरी मिर्च को छोड़कर सारे मसाले डालकर बनाये। 
मसालेदार पापड़ी चाट तैयार हैं।

WELCOME TO PRITAMS KITCHEN BY PRITAM MEHTA KOTHARI
For more delicious and healthy recipe please visit my food blog link given below:

https://pritamskitchen.blogspot.com

CHEESE PIZZA ON TAWA


CHEESE PIZZA & OLIVE PIZZA ON  TAWA
HI FRIENDS......
आजकल के बच्चों का फेवरेट क्या है.... तो एक सुर में आवाज आती है पिज़्ज़ा🍕🍕🍕🍕🍕🍕
क्यू सही कहा न मैंने🍕
तो मैंने भी बेटे की डिमांड पर दो तरह के पिज़्ज़ा बनाये है वो भी बड़े आराम से....
जिन मम्मीयो को गर्मी में खाना बनाना पसंद नही वो भी झट से बना लेगी.....
सामग्री-
4 पिज़्ज़ा बेस
4 चम्मच पिज़्ज़ा सॉस
1 ग्रीन कैप्सिकम बारीक़ कटा और स्ट्रिप में कटा
1 रेड कैप्सिकम स्ट्रिप में कटा
1 येल्लो कैप्सिकम स्ट्रेप में कटा
1 टमाटर बारीक़ कटा
1 प्याज़ बारीक़ कटा
बरी कटी पत्ता गोभी
चिली फ्लेक्स
मिक्स हर्ब्स
कुछ ओलिव
2 क्यूब चीज
नमक ,लाल मिर्च पाउडर
विधि🍕
चीज पिज़्ज़ा के लिए पिज़्ज़ा बेस पर सॉस लगाये (पिज़्ज़ा सॉस मार्किट में आसानी से मिल जाता हैं)
अब बारीक़ कटी ग्रीन कैप्सिकम, ओनियन , टमाटर ,पत्ता ग़ोभी फैलाये। उस पर थोड़ी सी लाल मिर्च व् नमक छिडके । उस पर चीज डालकर गरम तवे पर एल्युमीनियम फॉयल  को गोल काटकर रख कर  उस पर पिज़्ज़ा रखकर मध्यम आँच पर ढक्कन रखकर 5-7 मिनट सेके।
 एल्युमीनियम फॉयल से पिज़्ज़ा नीचे से जलेगा नही आपका पिज़्ज़ा तैयार हैं।
तैयार पिज़्ज़ा पर मिक्स हर्ब्स व चिली फ्लेक्स डालकर टमाटो सॉस के साथ सर्व करे।
🍕आप चाहे तो इसमें स्वीट कॉर्न भी मिल सकते है।
🍕ओलिव  पिज़्ज़ा के लिए पिज़्ज़ा बेस पर सॉस लगाये। ग्रीन ,रेड ,येलो कैप्सिकम को मोज़ेरोला चीज (किसी हुई) के साथ मिला ले। अब पिज़्ज़ा पर फेला दे। ऊपर से ओलिव लगाकर चीज पिज़्ज़ा की तरह सेक ले।

WELCOME TO PRITAMS KITCHEN BY PRITAM MEHTA KOTHARI
For more delicious and healthy recipe please visit my food blog link given below:

https://pritamskitchen.blogspot.com


CHOCOLATE BALL

CHOCO

LATE BALL 🍚🍫🍫🍫
HI FRIENDS.......
किस किस के बच्चों को चॉक्लेट बॉल पसंद है।
उन बच्चों की मम्मी के लिए ....
बहुत ही इजी और यम्मी ......🍭🍫🍬
बहुत ही सिंपल तरीके से ......
वो भी पारले जी 🍭बिस्किट से......
सिर्फ  10 मिनट में रेडी🍫🍫🍫🍫🍫
1 पैकेट पारले जी को मिक्सी में पीस ले
अब थोडा सा बटर और चॉकलेट सॉस मिलाकर हाथ से मिक्स करे।
अब छोटे छोटे गोले बनाकर फ्रीज़ में थोड़ी देर के लिए रख दे।
एक बाउल में  चॉकलेट को पिग्लाए। (मैंने morde की चॉकलेट बार काम में ली है आप कोई भी चॉकलेट कैडबरी  या कोई और काम में ले सकते हैं) माइक्रोवेव में डायरेक्ट और गैस पर पतीले में पानी गरम करके उसमे बाउल रखे। 
गैस पर कभी भी चॉकलेट को डायरेक्ट न पिग्लाए
अब फ्रीज़ में से बॉल बहार निकालकर पिगली हुई चॉकलेट में डीप करे। 
ऊपर से चीनी -मिनी लगाकर फ्रीज़ में ठंडी करके चॉकलेट बॉल का आनंद ले।

WELCOME TO PRITAMS KITCHEN BY PRITAM MEHTA KOTHARI
For more delicious and healthy recipe please visit my food blog link given below:

https://pritamskitchen.blogspot.com

LACCHEDAR MATHARI


आपने लच्छेदार पराठे तो बहुत खाये होंगे  पर  मै अब आपके लिए लाई हूँ लच्छेदार मठरी   
खाने में बहुत ही टेस्टी
बारिश के मौसम में गरम गरम चाय के साथ क्रिस्पी मठरी
🍯🍯🍯🍯🍬🍬🍬🍬                                   
सामग्री-2 कप मैदा
                                       
1/2कप तेल मोयन के लिए
 तलने के लिए तेल
                                     
15-20कुटी हुई कालीमिर्च
                                   
 थोडा सा अजवायन
                                           
 नमक स्वाद अनुसार।
                                       
1चमच्च घी
                                                     
 विधि-मैदे में नमक ,अजवायन, कालीमिर्च व मोयन डालकर हलके गरम पानी से आटा गूँथ ले(आटा ज्यादा नरम नही होना चाहिये) आटा थोड़ी देर ढककर रख दे। एक कटोरी में थोडा  सा  मैदा लेकर घी में पेस्ट बना ले। अब आटे के पाँच भाग करे  ।लोई बनाकर एक रोटी बेल ले ।उस पर चमच की सहायता से घी वाला पेस्ट फेला  दे ।इसी प्रकार पाँचो रोटी को तैयार कर ले।एक के ऊपर एक रोटी रखकर रोल  बना ले।अब उसे छोटे छोटे हिस्सों में काट कर लोई बना ले ।अब बेलन की सहायता से हलके हाथ से बेल ले (ज्यादा जोर नही लगाना है)सारी मठरी तैयार हो जाए तब मध्यम आंच पर तल ले।।                             क्रिस्पी लच्छेदार मठरी का आनंद ले।

WELCOME TO PRITAMS KITCHEN BY PRITAM MEHTA KOTHARI
For more delicious and healthy recipe please visit my food blog link given below:

https://pritamskitchen.blogspot.com

GULAB JAMUN KI SABJI

GULAB JAMUN KI SABJI 🍪🍪🍪
HI FRIENDS......👌
आपने सही पढ़ा गुलाब जामुन की सब्जी......
मीठी नही बिलकुल तीखी.....
वैसे तो राजस्थान अपने खाने के तरीके और व्यंजनों के लिए देश में ही नही पुरे विश्व् में प्रसिद्ध हैं
उन्ही में से एक है गुलाब जामुन
 राजस्थान में फीके गुलाबजामुन की सब्जी बनती है जो खाने में शाही लुक देती है
टेस्ट में लाजवाब.....
एक बार ट्राई जरूर करें।
फीके गुलाबजामुन बाजार में भी मिलते हैं।
👌👌👌👌
सामग्री-
100 gm फीके गुलाब जामुन
2 बड़े चम्मच घी
तेज पत्ता
1 बड़ी इलाइची
2 लॉन्ग
गरम मसाला
हल्दी
लाल मिर्च
ग्रेवी के लिए🍲🍲🍲
2 टमाटर
1 प्याज़
1 कप दही
हरा धनिया
अदरक
हरी मिर्च
विधि
गुलाबजामुन जो आप बनाते हो वो ही लेने है बिना चासनी में डाले हुए
कड़ाही में घी गर्म करे अब उसमे प्याज़ भून ले। प्याज़ को ठंडा करे। अब टमाटर , प्याज़ ,अदरक ,हरी मिर्च का पेस्ट कर ले।
अब घी वाली कड़ाही में घी फिर से गरम करे। जीरा ,तेज पत्ता, इलाइची ,लॉन्ग डालकर 1 मिनट चलाये ।अब ग्रेवी डालकर सभी मसाले डाल दे। 5 मिनट भुने । अब थोडा पानी डालकर गुलाब जामुन डाल दे। अब 5  से 7 मिनट पकाये। अब दही डालकर  सावधानीपूर्वक हिलाये
दही फटना नही चाहिए और गुलाब जामुन टूटने नही चाहिये
हरे धनिये से सजाकर तंदूरी के साथ सर्व करे....

WELCOME TO PRITAMS KITCHEN BY PRITAM MEHTA KOTHARI
For more delicious and healthy recipe please visit my food blog link given below:

https://pritamskitchen.blogspot.com

CHOCOLATE CAKE IN COOKER

HAPPY FATHER'S DAY
HI FRIENDS......
CHOCORICH CAKE..IN COOKER🍰🍰🍰🍰🍫🍫🍫🍫🍫🍫

चॉकलेट और सिरप वाला ये केक बहुत ही सॉफ्ट और यम्मी बना हैं।
वो भी कुकर में स्टील पॉट में
केक को 2 भागो में बाटने के लिए चाकू की जगह धागे का इस्तेमाल करे। झट से कट जाएगा
सामग्री-
250 gm मैदा
150 gm चीनी(पिसी हुई)
1 1/2 tspबेकिंग पाउडर
1/2 tsp बेकिंग सोडा
4 tbs कोको पाउडर
80अ gm मिल्क पाउडर
 3 tbs बटर ,घी या ऑइल (कोई भी एक)
 1 कप मिल्क
चॉकलेट सिरप
व्हिप्पड़ क्रीम
विधि-
मैदे में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, मिल्क पाउडर मिलाकर छान ले। अब चीनी और घी को मिलाकऱ फेटे।अब मैदे का मिक्सचर मिलाये व दूध डालकर पेस्ट बना ले।
कुकर में एक कटोरी नमक डाले। 2 मिनट के लिए गैस पर तेज आंच पर रखे ।सिटी निकाल दे ।2 मिनिट बाद गैस धीरे कर दे। अब केक पैन को आयल लगाकर ग्री्ेस करे। अब बेटर डालकर 35-40 मिनट तक धीमी आँच पर पकाये । सिलाई डालकर चैक करे अगर सिलाई साफ़ निकलती है तो आपका केक तैयार हैं।अन्यथा 5-10 मिनट और रखे।
मेरा केक बहुत ही स्पंजी बना हैं
केक जब अच्छे से ठंडा  हो जाए तब 2 भाग में काटे। फिर चम्मच की सहायता से  शुगर सिरप फेला दे।थोडा सा चॉकलेट सिरप भी फेला दे अब व्हिप्पड़ क्रीम लगाये।दूसरे भाग पर भी यही प्रक्रिया दोहराये। अब चॉकलेट सिरप से डिज़ाइन बनाये। चॉक्लेट को क्रश करके डाल दे।🍰🍰🍰🍰🍫🍰🍰🍫🍫
आपका यम्मी केक तैयार है। चाहे तो चेरी से सजाये मेरे पास चेरी नही थी तो मैंने शुगर जेली सजाई हैं।
बच्चों को बहुत पसंद आएगा....
केक जब अच्छे से ठंड हो जाये तभी पॉट से निकाले वरना टूट सकता हैं

WELCOME TO PRITAMS KITCHEN BY PRITAM MEHTA KOTHARI
For more delicious and healthy recipe please visit my food blog link given below:

https://pritamskitchen.blogspot.com

DHOKLA

चने की दाल का खट्टा ढोकला🍯🍯🍯
HI FRIENDS.....
कैसे हो आप सब....खट्टा किस किस को पसंद हैं तो आपके लिए पेश है खट्टा खमण ढोकला
टेस्ट में बेस्ट... 🍯😪😍
कम तेल से बना हेल्थी ढोकला....
तो बारिश में चाय के साथ.....
सामग्री-
1 कप चना दाल
1 कप चावल
अदरक किसी हुई
हरी मिर्च क्रश की हुई
नमक
हरी मिर्च लंबी कटी हुई
राइ जीरा
तिल मूंगफली क्रश की हुई
विधि-
दाल चावल को धोकर 3-4 घंटे भिगो दे।
अब पानी से निकालकर बारीक़ पीस ले
अदरक व् हरी मिर्च डाल दे। 
6-7 घंटे के लिए रख दे
अब स्टीमर को पानी डालकर गरम करे
थाली को ग्रीस कर ले।
अब पिसे घोल में नमक मिलाकर 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर थाली में पलट ले।
पतला ही फैलाये।
10 मिनट भाप में पका ले।
ठंडा करके टूकडो में काट ले।
कड़ाही में तेल गरम करके राइ,  जीरा, तिल , मूंगफली , हरी मिर्च डालकर एक मिनट चलाये
जरा सी हल्दी , नमक व् लालमिर्च मिलाकर खमण डाल दे।
अब 2 मिनट गैस पर रखे।
हरे धनिये से सजाकर हरी चटनी के साथ सर्व करे।

WELCOME TO PRITAMS KITCHEN BY PRITAM MEHTA KOTHARI
For more delicious and healthy recipe please visit my food blog link given below:

https://pritamskitchen.blogspot.com

SUJI FINGERS

सूजी फिंगर्स🍟
Hi friends......
नमस्कार दोस्तों.....
बारिश का मौसम एन्जॉय कर रहे हो ना.....
पकोड़ों के साथ नही सूजी फिंगर्स के साथ...
बहुत ही हल्का फुल्का सूजी और आलू से बनने वाला हेल्थी नास्ता 🍟🍟🍟
ब्रेकफास्ट के लिये बेस्ट ऑप्शन
झट से बन जाएगा....टेस्ट में बेस्ट
हब्बी और बच्चे दोनों खुश
 सामग्री-
1 उबला आलू
1 कटोरी सूजी
बारीक़ कटी हरी मिर्च
बारीक़ कटा हरा धनिया
बारीक़ किसी अदरक
नमक
तेल
विधि-🍟🍟🍟🍔🍔🍔🍔
2 कप पानी उबालकर नमक ,हरी मिर्च ,अदरक , धनिया डालकर सूजी डाल दे ।
 अच्छे से हिलाकर 10 मिनट रख दे।
 जब थोडा ठंडा हो जाए तो आलू मिक्स करके हाथ से चिकना कर ले।
अब थोडा थोडा मिक्सचर लेकर फिंगर्स बना ले।
कड़ाही में तेल गरम करे।
फिंगर्स को सुनहरा होने तक मीडियम आंच पर तल ले।
क्रिस्पी फिंगर्स रेडी हैं।
चिली फ्लेक्स से सजाकर सॉस व् चटनी के साथ सर्व करे।

WELCOME TO PRITAMS KITCHEN BY PRITAM MEHTA KOTHARI
For more delicious and healthy recipe please visit my food blog link given below:

https://pritamskitchen.blogspot.com

CHATPATE CHAPATI LACCHE

चटपटे चपाती लच्छे....🍟🍟🍟
HI FRIENDS....
कुछ चटपटा खाने का मन है पर इतनी मेहनत कोन करे.....🍲🍲
तो न करो .....5 मिनट में बनाओ चटपटे लच्छे...वो भी बची हुई चपाती से🍘
बेहद ही स्वादिस्ट और करारे करारे....
विधि
2 -3  ठंडी चपाती  को रोल करके कैची से छोटे छोटे पीस कर ले।
कड़ाही में तेल गरम करके सुनहरे होने तक तल ले। 
नमक, जरा सी लाल मिर्च डाले..और जीरावन मसाला डालकर........
खा लो तैयार है आपके चटपटे लच्छे

WELCOME TO PRITAMS KITCHEN BY PRITAM MEHTA KOTHARI
For more delicious and healthy recipe please visit my food blog link given below:

https://pritamskitchen.blogspot.com

CHATPATI BHEL IN CHAPATI CONE

CHATPATI BHEL  IN #CHAPTI #CONE
HI FRIENDS.......
#10 min. recipe#
क्यू कुछ चटपटा खाने का मन हो रहा हैं तो पेश है
 आपके लिए हेल्थी , चटपटा और आसानी से बनाने वाला......आइसक्रीम कोन ना ना...
चपाती कोन....बिना मेहनत के  बन जायेगा।
नो आटा गूंथना नो वेट......😋😋😋😱

#सामग्री और विधि🍟🍟🍟🍟🍟🍟🍦🍦

2 चपाती को 8 हिस्सों में काट ले।
एक कटोरी में एक चम्मच मैदे में पानी मिलाकर पतला पेस्ट बनाये।
अब एक कटे पीस को लेकर किनारे पर मैदे का पेस्ट लगाकर कोण का शेप दे।
मैदे से किनारे चिपक जाएंगे
ऐसे ही सारे कोन तैयार करके मध्य्म आँच पर करारे होने तक तल ले।
आपके कोन तैयार है
🍯भरावन के लिए प्याज़, टमाटर , खीरा को बारीक़ काट ले।
नमक , मिर्च व् चाट मसाला लगा ले।
अब कोन में भरकर मीठी चटनी, हरी चटनी , दही व् सेव डालकर सर्व करे।
YUMMY YUMMY....😋😋😋😋😋😋

WELCOME TO PRITAMS KITCHEN BY PRITAM MEHTA KOTHARI
For more delicious and healthy recipe please visit my food blog link given below:

https://pritamskitchen.blogspot.com

MILK CAKE HOMEMADE

HOMEMADE MILK CAKE
HI FRIENDS......
मेहमानो का स्वागत कीजिये होममेड मिल्क केक से🍞
कोई कह न सकेगा घर का है।
आप भी खाइये  और खिलाइये और तारीफ लुटिये
बनाने में बेहद ही आसान ....
खाने में बहुत ही टेस्टी.....
सामग्री 
1 लीटर फुल क्रीम दूध 
1/2 निम्बू
चुटकी भर इलाइची पाउडर
3 चम्मच चीनी 
1 बड़ा चम्मच घी
बादाम पिस्ते
विधि
एक कड़ाही में दूध को आधा होने तक उबाल ले।
बीच बीच में चलाते रहे जिससे वो तली में चिपकें ना
अब नींबू डालकर हिला दे। जिससे थोड़े दाने पड़ जाएंगे
अब गाढ़ा होने दे। अब एक चम्मच चीनी मिलाये 
2 मिनट पकाये फिर 1 चम्मच चीनी डाले। फिर पकाये
अब बची हुई चीनी डाले।
थोड़ी थोड़ी चीनी डालने से ये सॉफ्ट बनता है।रबड़ की तरह खिचता भी है।
इलाइची मिला दे।
जब ये कड़ाही के तले छोड़ने लगे। तो थोडा थोडा करके घी डाले। अब इसे हिलाते रहे जिससे ये ब्राउन हो जायगा
अब एक केक टिन को ग्रीस करके डाल दे।
अब नैपकिन में लपेटकर 3-4घंटे जमने के लिए रख दे।
फिर टिन से बाहर निकालकर मन चाहे आकार में काट ले।
बादाम पिस्ता से सजाकर सर्व करे।
🍞🍞ये एकदम दानेदार बना है
ये आधा डार्क आधा लाइट रहेगा

WELCOME TO PRITAMS KITCHEN BY PRITAM MEHTA KOTHARI
For more delicious and healthy recipe please visit my food blog link given below:

https://pritamskitchen.blogspot.com


KESARIYA BINAJ

केसरिया बीनज/भात...🍲🍲

👉चाहे हम कितने ही विदेशी आइटम क्यू ना खाले ...पिज़्ज़ा, बर्गर....पर देशी खाने की बराबरी कोई नहीं कर सकता।

 👉हमारे परिवारों में हर त्योहार पर पारंपरिक पकवान बनाने की प्रथा रही है और उसमें से एक है केसरिया बीनज या जिसे केसरिया भात भी कहते हैं ।

👉 सावन में टिप टिप बारिश की बूंदों के साथ वातावरण में वह पकते हुए वीनज की महक पूरा वातावरण सुगंधित कर देती है ...

👉तो बनाते हैं पारंपरिक पकवान केसरिया बीनज...

सामग्री------

 1कटोरी  चावल
एक छोटी चम्मच केसर
1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर या मीठा रंग
 एक चुटकी इलायची पाउडर
एक चुटकी जायफल
78 लोंग
 10-12 काली मिर्च
4 बड़े चम्मच चीनी
 दो बड़े चम्मच घी
 8-10काजू के टुकड़े
एक बड़ी चम्मच बादाम पिस्ता कि कतरन
10 12 किशमिश

विधि -----

🍲सबसे पहले चावल को धोकर आधा घंटे के लिए भिगो दें अब एक पतीले में पानी गर्म करें और चावलों को पकने तक उबाल लें बहुत ज्यादा नहीं पकाना है हल्के खड़े रहने चाहिए ।

🍲अब उसका पानी निकाल कर आधे घंटे के लिए ढक्कन लगाकर रख दे ।

🍲एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी गरम करें उसमें लोंग काली मिर्च काजू ,किशमिश व बादाम 2 मिनट के लिए भून लें ।

🍲अब इसमें इलायची पाउडर व जायफल मिलाकर तैयार चावल दाल दे ।

🍲ऊपर से मीठा रंग व दूध में भीगी हुई केसर मिलाएं चीनी मिलाकर के 1 बार हिलाये और 3 से 4 मिनट के लिए ढककर पकाएं ।

🍲जिससे हमारी चीनी पिघल जाएगी और जो चावल में हल्का सा कच्चापन था वह भी चला जाएगा ।

🍲5 मिनट बाद हमारा बीनज तैयार है तैयार बीनज् पर बादाम पिस्ते की कतरन करके सर्व करे।

WELCOME TO PRITAMS KITCHEN BY PRITAM MEHTA KOTHARI
For more delicious and healthy recipe please visit my food blog link given below:

https://pritamskitchen.blogspot.com


GHEE AND MAVA MAKING AT HOME

 💥मलाई से बनाएं शुद्ध घी और मावा/खोया  Video Link⬇️ https://youtu.be/zQ9UkfFUi0c 💢आज मैं बताने जा रही हूं आपको एक बहुत ही आसान तरीका ... म...